News Addaa WhatsApp Group

रामबर चरगहा में निकाली गई नंदी महाराज की शोभा यात्रा, शोभायात्रा निकालकर कर नंदी महाराज की मूर्ति की गई स्थापना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 27, 2023  |  8:37 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामबर चरगहा में निकाली गई नंदी महाराज की शोभा यात्रा, शोभायात्रा निकालकर कर नंदी महाराज की मूर्ति की गई स्थापना

कसया/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के रामबर चरगहा में रविवार को नंदी महाराज की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। यह यात्रा रामबर चरगहा मंदिर परिसर से होते हुए अहिरौली बाजार,भठही बाबू ,अहिरौली राय खोराबर गोबरही सहित पांच मंदिरों से मिलान कराते हुए पुनः रामबर चरगहा स्थित शिव मंदिर पर पहुंची जहां मंदिर में नंदी महाराज के मूर्ति की स्थापना की गई।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान ग्राम प्रधान बन्दना देवी,उनके पति व प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा पूरे बिधि बिधान पूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद प्रारंभ हुई और कलश यात्रा निकाली गई ।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कसया थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
सुबह मंदिर परिसर पर क्षेत्र के महिलाएं पुरुषों और कुआरी कन्याओं का जुटना शुरू हो गया ।इस शोभायात्रा के दौरान गांव व क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नंदी महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत राहगीरों ने पुष्प वर्षा से किया तो वही रास्ते में श्रद्धालुओं लिए मिठाई व पानी का पूरा इंतजाम किया गया था। यह यात्रा धूमधाम से अहिरौली राय, अहिरौली बाजार भठही बाबू गोबरही खोराबार होते हुए नंदी महाराज की शोभायात्रा का समापन स्थल रामबर चरगहा स्थित शिव मंदिर पर मंत्र उच्चारण के साथ नंदी महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई।

इस मौके पर ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय संजय पटेल सुनिता देवी दीपकली सुरेश कुमार गुप्ता दिनेश कुमार शैलेन्द्र यादव अमित कुमार मदेशिया राजेश कुमार गुप्ता दिनेश जयसवाल बिजय कान्त मिश्रा रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking