कसया। कसया थानाक्षेत्र के ग्राम कोल्लुहा के धनकुटी स्थान के पास बाड़ी नदी मे एक युवक की सिर कटा लाश मिला है।मिली जानकारी के मुताबिक कसया थाना अंतर्गत ग्राम कोल्लुहा के धनकुटी स्थान के पास अज्ञात हत्यारों ने एक लगभग 24 वर्षीय युवक की किसी तेज धारदार हथियार से धड़ से सिर काटकर नृशंस हत्या कर दी।
रविवार सुबह लोगो ने सिर विहीन शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी,सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर शव को कब्जे मे लेकर सिर का खोजबीन किया लगभग एक घंटे बाद युवक का सिर भी मिला गया।मृतक युवक की पहचान मुमताज़ (उम्र करीब 24 वर्ष ) पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कोल्लुहा के रूप मे हुई है।युवक ने ब्लू कलर की डेनिम की शर्ट पहनी हुई है। उसकी जींस नीचे उतरी हुई थी।मौके पर पहुंचे सीओ कसया कुंदन सिंह ने घटना की जानकारी ली व घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक एविडेंस इकट्ठा करवाए।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर डॉग स्क्वायड व फॉरेनसिक टीम ने भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।
युवक का शव जहाँ मिला उसके कुछ दूरी पहले एक गन्ने के खेत से होते हुए पूरे रास्ते पर जगह जगह खून बिखरा हुआ था।
मृतक मुमताज़ घर का बड़ा बेटा था।3 भाई और 3 बहनों में घर का बड़ा लड़का यही था। घर से बाहर सूरत में रहकर कमाता था। परिवार में बस एक लड़की की शादी हुआ है। दीपावली के बाद सूरत से घर आया था। उसके बाद बाहर नहीं गया। घर के लोगो ने बताया की युवक रात में खाना खाकर सोने चला गया। घर के सभी लोग भी खाना खा कर सोने चले गए। जब सुबह गांव में शोर हुआ तब पता चला। किसी से कोई दुश्मनी भी नही था। मृतक युवक के बाद परिवार में पिता मजदूरी करते है वही मृतक युवक से एक छोटा दूसरे नंबर का भाई भी बाहर रहकर मजदूरी करता है जबकि तीसरा भाई गांव में ही रहता है।
क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जाँच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…