खड्डा/कुशीनगर। जटहां थाना क्षेत्र में सफेद बालू के कारोबार करने वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सिंचाई विभाग के इंजीनियर जो बंधे कि सुरक्षा को लेकर ओवरलोड ट्रैक्टर को रोकना भारी पड़ गया और 8 से 10 की संख्या में पहुंचे मनबढो ने जेई से ही गाली गलौज और मारपीट कर दी। पीड़ित सिंचाई विभाग के अधिकारी ने जटहां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
चतुर्थ बाढ़ खंड के सहायक अभियंता विवेक त्रिपाठी ने जटहां पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके द्वारा शुक्रवार को लगभग 12 बजे के करीब मेठ विंध्याचल के साथ कटाई भरपुरवा बंधे का निरीक्षण कर रहा था कि एक ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर- ट्राली के ड्राइवर को रोककर उसे मुख्य सड़क से जाने को कहा और बताया कि ओवरलोड गाड़ियों से बंधे की क्षति हो रही है। उसके बाद पीछे आ रही एक अन्य गाड़ी ड्राइवर को रोककर हिदायत दी जिसके बाद उसके द्वारा किसी को फोन किया गया और 8-10 की संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिससे कारण उसे मानसिक आघात पहुंचा है। जेई ने आशंका व्यक्त कि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…