News Addaa WhatsApp Group Join करें

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 7, 2026  |  8:10 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल WhatsApp
Responsive image
  • छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

खड्डा, कुशीनगर। छितौनी बगहां रेल पुल के पास मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे कुंभ स्थल को दीपों से सजाया गया, जिससे मां नारायणी का तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मां नारायणी के तट को स्वच्छ, सुंदर और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने का संकल्प लिया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संरक्षक पथलेश्वर नाथ के महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी महाराज ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मां नारायणी के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देना है। कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता, सद्भाव, एकता और सेवा भावना का प्रकाश फैलाने का माध्यम है। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

दीपोत्सव कार्यक्रम में नागेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा, जय किशोर कुशवाहा, करण यादव, अनूप मिश्रा, सुनील दुबे, फूला देवी, अजय मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, मनीष शर्मा, मिथिलेश यादव एवं नंदेश्वर कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद
झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking