News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्काउट गाइड का त्रिदिवसीय शिविर संपन्न 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Dec 4, 2024  |  7:02 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्काउट गाइड का त्रिदिवसीय शिविर संपन्न  WhatsApp
Responsive image
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखीमा में स्थित वंशराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश की कुशीनगर की इकाई द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं को रस्सी गांठ,टेंट का निर्माण,मानसिक गेम, दैवीय आपदाओं से निपटना,समाज में सेवा करना, अनुशासित रह कर कार्य करने की सीख दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिन के इस शिविर में देश की सेवा करना,आपदाओं में हम कैसे समस्याओं का सामना करके उनसे निपटना और समाज में रहकर के हम सामाजिक सहभागिता कैसे सुचारू रूप से संचालित करें इन सब के बारे में यह हमें याद दिलाता है।विशिष्ट अतिथि सुधीर ने कहा कि आज देश में भारत स्काउट गाइड के तमाम ऐसे प्रशिक्षक हैं जो विभिन्न जगहों पर अपने इस प्रशिक्षण के माध्यम से पदों को सुशोभित कर रहे हैं और उन लोगों से हमको प्रेरणा लेकर के जीवन में आगे चाहिए ।प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जीवन में तभी आगे बढ़ सकते हैं यदि अनुशासन है।तो आप बहुत अच्छे हैं लेकिन अगर अनुशासन नहीं है तो वही आप जीरो हो जाते हैं।भारत स्काउट गाइड देश सेवा के साथ साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाता है।
इस अवसर पर स्काउट गाइड के प्रशिक्षक जयप्रकाश रावत,शिक्षक नागेश्वर सिंह,महावीर प्रसाद, दीपू सिंह,राजू सिंह,  विजय गुप्ता,सुनील सिंह,हरकेश बहादुर, शैलेश सिंह,अंशिका गुप्ता,सौम्या यादव सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking