कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग २८ पर काफी समय से प्रतीक्षारत दो फ्लाई ओवर का शिलान्यास आगामी बीस मई को भारत सरकार के परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा किया जाएगा,साथ ही एक सभा का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया हैं। जो फाजिलनगर इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी शुरू हो गई है।
बता दे कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को भाजपा नेता निलय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें आगामी 20मई को दोपहर तीन बजे होने वाले सभा में सलेमगढ़ और फाजिलनगर के फ्लाईओवर का भारत सरकार के परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा अंडर पास का शिलान्यास किया जाएगा ,साथ ही मंत्री जी द्वारा एक सभा को भी संबोधित किया जाएगा। राज्य मंत्री द्वारा फाजिलनगर इंटर कॉलेज से ही सलेमगढ़ फ्लाईओवर का भी शिलान्यास करेंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी,क्षेत्रीय विधायक असीम कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय उपस्थित रहेंगे।
सभा को सफल बनाने के लिए आहुत बैठक में कार्यक्रम को सफल एवम् प्रभावी बनाने का आग्रह किया गया। वही भारी संख्या में नागरिकों की फाजिलनगर इंटर कॉलेज में उपस्थिति करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में नन्हे पाण्डेय,नीरज सिंह पटेल,विजय प्रताप सिंह,रितेश ठाकुर,राजन राय,विनोद गुप्ता,विजय शर्मा,विकास सिंह पटेल,पंकज शर्मा,सुधीर खरवार,छोटेलाल गुप्ता,पंकज भारती,राजेश भारती,राजकुमार भारती,पिंकू साह,छोटेलाल गुप्ता, प्रिंस यादव आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…