News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2026  |  3:43 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती
सलेमगढ़, कुशीनगर  । सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में आज 3 जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रमुखता से रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और दलित समाज के लिए शिक्षा का द्वार खोला, जब समाज में कुरीतियां और भेदभाव चरम पर था। उन्होंने न केवल लड़कियों की शिक्षा के लिए विद्यालय खोले, बल्कि सामाजिक बंधनों को तोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय राय ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया।
 विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान भारतीय समाज के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज सैनी (ग्राम प्रधान, माधोपुर बुजुर्ग), समाजसेवी संजय कुमार पटेल उर्फ राजू भैया एवं ज्ञानेश्वर सैनी (प्रदेश अध्यक्ष, माली सैनी समाज) ने भी अपने विचार रखे और समाज को शिक्षा व समानता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दिनानाथ सैनी, अशोक कुमार द्विवेदी, करेश पांडेय, राम बाबू मिश्र एवं ललन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजक महात्मा माली के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकाश सैनी, राकेश सैनी, सत्यदेव सैनी, ज्योति सैनी, ऋत्विक सैनी, नंदनी सैनी, चांदनी सैनी, सोना देवी, रामईश्वर सैनी, मारकण्डेय सैनी, हरिश सैनी, विशाल पटेल, तिल सुदामा माली, सुदर्शन माली, नंद रामप्रवेश सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में शिक्षा, समानता व नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking