कुशीनगर । गुरुवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज मार्ग चौराहा सलेमगढ़ पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा चलाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राज मार्ग सलेमगढ़ चौराहे पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा अपने दल बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया,सघन चेकिंग अभियान में भारी क्षमता के वाहन,चार पहिया वाहन के साथ दो पहिया वाहन का चेकिंग मिशन में रहा। सलेमगढ़ बाजार नेशनल हाईवे चौराहे पर अनियंत्रित रूप से खड़े
बारह ट्रक हटवाए गए जिनमें से चार का ई चालान किया गया वही बाजार में कुल पच्चीस वाहन चेक किए गए जिसमें सात वाहनों पर बिना हेलमेट के ई चालान किया। साथ ही ग्यारह वाहनों से कुल 10500 रू का ई चालान काटा गया।
इंस्पेक्टर धनबीर सिंह बोले !
इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे अनियंत्रित रूप से खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं। इस लिए उन्हें चेतावनी देते हुए उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना होने की बात कही गई। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…