News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ स्टेट की डॉ. उत्तरा सिंह बनींआईसीएसएसआर में उपनिदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 29, 2026  |  4:47 PM

435 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ स्टेट की डॉ. उत्तरा सिंह बनींआईसीएसएसआर में उपनिदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील के सलेमगढ़ स्टेट निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह एवं श्रीमती विभा सिंह की सुपुत्री डॉ. उत्तरा सिंह को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली में उपनिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त है। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में इसे तमकुहीराज और कुशीनगर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बताया जाता है कि वर्तमान में डॉ. उत्तरा सिंह यूनिवर्सिटी इलाहाबाद में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सामाजिक विज्ञान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है। उन्होंने अपने शोध कार्यों और शैक्षणिक योगदान से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। डॉ. उत्तरा सिंह के दो दर्जन से अधिक शोध पत्र एवं पुस्तकें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके शोध कार्य सामाजिक विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित हैं, जिन्हें शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों द्वारा सराहा गया है। उनकी नियुक्ति को युवा शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
उनके चयन की खबर मिलते ही यूनिवर्सिटी इलाहाबाद में भी हर्ष का वातावरण देखने को मिला। वहीं सलेमगढ़ स्टेट सहित तमकुहीराज क्षेत्र के लोगों ने इसे पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय बताया है।

डॉ. उत्तरा सिंह की इस सफलता पर तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय, पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्रा,समाजसेवी धीरेन्द्र राय उर्फ राजू राय, वरिष्ठ पत्रकार रामआधार द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रधान रजनीश राय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार द्विवेदी, पत्रकार अनुप राय, अभिप्रियम ग्रुप के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सपा नेता प्रेमचंद यादव, समाजसेवी संजय कुमार पटेल उर्फ राजू तथा अवधेश राय सहित तमाम गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking