News Addaa WhatsApp Group Join करें

समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 7, 2026  |  5:46 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद  WhatsApp
Responsive image

हाटा कुशीनगर: तहसील परिसर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में कुल 55 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें चार मामलों का ही निस्तारण मौके पर हो सका। आये मामलों में राजस्व के 26, पुलिस के 8, विकास के 5, समाजकल्याण विभाग का 1 व अन्य 15 मामले शामिल रहे। जिसमें चार राजस्व के मामलों का ही मौेके पर निस्तारण हो सका। शेष 51 मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को दे दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीम बनाकर व मौके पर पहुंचकर अपने विभागों से संबंधित मामलों का निस्तारण कराएं। प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने को कहा। जिस शिकायत का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है। उनपर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें। जिससे समय से निस्तारण कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाएं।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

त्योहार में अशांति फैलाने वालों की सूचना उच्चाधिकारियों को दें। जवाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी, सीएमओ डा. चंद्रप्रकाश, तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र पांडेय, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अहिरौली विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking