News Addaa WhatsApp Group

समाजसेवी ने जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 30, 2025  |  8:29 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाजसेवी ने जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल
  • स्व. माता पाना देवी और पिता रामनरेश की स्मृति में हुआ आयोजन 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत फटकदौना काली मंदिर पर स्व. श्रीमती पाना देवी एवं स्व. राम नरेश खरवार की स्मृति में मंगलवार को निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों गरीब, वृद्ध और असहाय महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें ठंड से राहत मिली। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी जितेंद्र खरवार, वरिष्ठ नेता नन्दलाल खरवार ने कंबल वितरण के दौरान बताया कि उनका उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि वे अपने माता-पिता की स्मृति में हर वर्ष ऐसे ही गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखते हैं। इस दौरान समाज में शिक्षा में योगदान के चलते विश्वकर्मा प्रसाद शर्मा को सायकिल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केन यूनियन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने इस अवसर पर कहा कि समाज में हर समर्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों एवं दीन दुखियों की सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देनी चाहिए। जिससे समाजिक एकरूपता बनीं रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान संजय पांडेय, विश्वकर्मा प्रसाद शर्मा ‘आचार्य जी’ ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, पूर्व प्रधान प्रमोद खरवार, लक्षन प्रधान, विजय कुशवाहा, बृजेश कुमार, पृथ्वीनाथ कुशवाहा, बीडीसी मारुति पहलवान, शिक्षक अखिलेश पाण्डेय, दुर्गेश पाठक, पुरुषोत्तम दूबे, जितेन्द्र उर्फ पप्पू यादव, सुशील खरवार, सोनू खरवार, मनोज पाण्डेय सहित तमाम गणमान्य अतिथियों एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संचालन बूथ अध्यक्ष भाजपा सतीश कुमार खरवार ने किया।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking