News Addaa WhatsApp Group

समूह गान प्रतियोगिता में जेपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पाया प्रथम स्थान

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 20, 2024  |  6:15 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समूह गान प्रतियोगिता में जेपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पाया प्रथम स्थान

कप्तानगंज/कुशीनगर।देश की प्रतिष्ठित संस्था भारत विकास परिषद द्वारा गोरखपुर के शिव शक्ति लॉन में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में कप्तानगंज नगर स्थित जेपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने तथा अपने माता पिता का गौरव बढ़ाया है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर में आयोजित यह प्रतियोगिता प्रांत स्तरीय था जिसमें विभिन्न स्थानों की अनेक टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जेपी इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि भारत विकास परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक अनुषांगिक संगठन है जो राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करती है। तथागत शाखा कुशीनगर के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में आकृति सिंह दीपशिखा सिंह रंजना कुमारी रितु यादव और देवानंद तथा वादक के रूप में विद्यार्थियों के संगीत अध्यापक रामदरस शर्मा और प्रेम नारायण पांडेय सम्मिलित थे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड़ के साथ साथ तथागत शाखा के सचिव राधा रमन गाडिया कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा सारस्वत उपाध्यक्ष शैलेंद्र दत्त शुक्ला प्रकल्प प्रमुख श्रीराम प्रसाद निरेन पांडेय विश्वंभर प्रसाद डॉक्टर चंदन कुमार गोंड़ सूर्य प्रताप जयराज सिंह अभिषेक सिंह रणजीत सिंह सगीर अहमद इत्यादि ने बधाई दी है।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking