हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से केवल 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका, जबकि 26 शिकायतें अभी अवशेष हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। राजस्व विभाग में 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का निस्तारण हुआ और 17 अभी लंबित हैं। पुलिस विभाग में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन इनमें से एक भी का निस्तारण नहीं हो सके,विकास विभाग से 02मामले वही,अन्य’ श्रेणी में 15 शिकायतें आईं, जिसमें से 02का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान तहसीलदार जया सिंह नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार पांडेय नगर पालिका से अजय राव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद
चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…
प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…