News Addaa WhatsApp Group Join करें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 प्रकरणों की सुनवाई, 08 का मौके पर निस्तारण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 1, 2026  |  5:48 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 प्रकरणों की सुनवाई, 08 का मौके पर निस्तारण WhatsApp
Responsive image

हाटा कुशीनगर । शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील परिसर के सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 59 प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग के 41 (07 निस्तारित, 34 अवशेष), पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 04, समाज कल्याण विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 09 प्रकरण शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह थाना प्रभारी दीपक सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking