News Addaa WhatsApp Group

संदिग्ध हालत मे हाइवे डिवाइडर पर मिला बीटेक छात्र का शव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 3, 2025  |  8:49 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संदिग्ध हालत मे हाइवे डिवाइडर पर मिला बीटेक छात्र का शव

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के समीप हाइवे के डिवाइडर पर मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय बीटेक के छात्र का शव मिला।बताया जाता है घटना के एक घंटे पूर्व युवक की परिजनों से बात हुई थी।वह बताया कि लखनऊ से गोरखपुर पहुंच गया हूं ।एक घंटे बाद घर पहुंच जाऊंगा।एक घंटे बाद युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल फोन एक राहगीर ने उठाकर हाइवे के डिवाइडर पर युवक के पड़ होने की जानकारी दी।मौके पर पहुंचे परिजन युवक के जीवित होने की आशंका पर इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले गये।जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनन्तपुर निवासी ओमप्रकाश प्रजापति का 25 वर्षीय बेटा राहुल प्रजापति लखनऊ में रह कर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।सोमवार को परिजनों को बताया कि हम घर के लिए निकल पड़े है। मंगलवार की सुबह चार बजे परिजनों से बताया कि हम गोरखपुर पहुंच चुके है ।एक घंटे बाद घर पहुंच जायेगें।एक घंटे बाद घर नही पहुंचने पर सुबह पांच बजे परिजनों ने युवक के मोबाइल पर फोन किया तो राहगीर ने फोन उठा कर बताया कि सुबुधिया खुर्द गांव के समीप हाइवे के डिवाइडर पर युवक पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर गुप्तांग पर चोट के निशान थे।जीवित होने की आशंका पर परिजन आनन फानन इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले गये।जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो पाएगा।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking