News Addaa WhatsApp Group

संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 10, 2025  |  6:47 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक की मौत

कुबेरस्थान/तुर्कपट्टी। जनपद के कुबेरनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहरवलिया में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही रहने वाले दिनेश राज भार (उम्र लगभग 30 वर्ष) का शव कोहरवलिया पंचायत भवन के पीछे संदिग्ध हालात में पाया गया। सुबह से लापता दिनेश का शव दोपहर के वक्त ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

सूचना पर कुबेरनाथ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की लेकिन प्राथमिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनेश राज भार की मृत्यु सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है। मौके पर कोई संघर्ष के निशान न होने से ग्रामीणों ने फॉरेंसिक जांच की मांग उठाई है। परिजनों का भी कहना है कि बिना किसी बीमारी या विवाद के इस तरह से युवक का इस हालत में मिलना संदेहास्पद है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं थानाध्यक्ष कुबेरनाथ का कहना है कि, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। यदि परिजन लिखित रूप से मांग करते हैं तो फॉरेंसिक जांच पर भी विचार किया जाएगा।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking