News Addaa WhatsApp Group

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 21, 2025  |  7:42 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चिलुआ छोटा टोला पर संदिग्ध परिस्थितियों में तीस वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार संगीता पत्नी उम्र 30 वर्ष का विवाह 4 वर्ष पूर्व अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र कर गांव चिलूआ छोटा टोला के शशि कपूर के साथ हुआ था । संगीता का मायका ग्राम बरवा गढ़ई थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर में है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में संगीता की मौत हो गई। जिसके मौत की सूचना मृतिका के पति शशि कपूर के बहनोई ने संगीता के मायके में उसके भाभी सोनी को 3 बजे रात को दिया। सूचना पाकर संगीता के परिजन बुधवार की प्रातः 7:00 बजे चिलुआ गांव पहुंचे और लड़की के पिता राम किशोर ने इसकी सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी और बताया कि मेरी बेटी का गला घोटकर हत्या कर दी गई है। वहीं मृतिका के ससुराल पक्ष का कहना है कि संगीता ने आत्महत्या कर लिया है।

घटना की सूचना पाकर अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और उप जिला अधिकारी हाटा को सूचित करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।शशि कपूर की दूसरी शादी संगीता से हुई थी।पहली पत्नी को छोड़ दिया है। पहली पत्नी से एक 6 वर्ष का बेटा है। जो विकलांग है और मृतिका संगीता से बच्चे नहीं हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार संजय दुबे ने बताया कि मृतिका के पिता रामकिशोर ने तहरीर दिया है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के अनुसार करवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking