News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना में सम्पन्न हुआ सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन…सपा,बसपा और कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नही- उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 14, 2024  |  5:07 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना में सम्पन्न हुआ सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन…सपा,बसपा और कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नही- उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य

कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को पडरौना के पार्थ रिजार्ट में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटें और देश में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी में सपा का झण्डा उसमें बैठते थे गुण्डा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। मौर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए 400 सीटों को पार करने के नारे को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। विपक्षी दल चाहें जितनी गठबंधन कर लें जनता का गठबंधन नरेन्द्र मोदी के साथ हो गया है।उन्होंने दावा किया कि पार्टी राज्य की सभी 80 लोकसभा सीट जीत रही है।
उप मुख्यमंत्री बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहब के सभी सपने को पूरा कर रहे हैं। भाजपा विकास की पक्षधर हैं हम भ्रष्टाचार मुक्त विकास का कार्य करते हैं यह चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने वाला चुनाव है।भाजपा सुरक्षा, विकास और जनहित में चलाई योजनाओं के मुद्दे पर चुनाव जीतेगी। गांव-गांव गली-गली से आवाज आ रही है कि चार जून को इस बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार है। सपा और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उन पर कार्रवाई करती है। देश नई ऊंचाई पर जा रहा है।
सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद विजय कुमार दूबे, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी,सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा संचालन लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विनय प्रकाश गोंड, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, सोशल मीडिया क्षेत्रीय संयोजक पीयूष मिश्र, जिला संयोजक शुभम दीक्षित,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य सहित सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking