News Addaa WhatsApp Group Join करें

सूर्यमंदिर से शहीद स्थली तक मशाल लेकर दौड़े 51 धावक

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 14, 2025  |  8:10 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सूर्यमंदिर से शहीद स्थली तक मशाल लेकर दौड़े 51 धावक WhatsApp
Responsive image
  • शहीद चंद्रभान चौरसिया की चौथी पुण्यतिथि
  • पंद्रह किलोमीटर की दूरी में जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

तुर्कपट्टी/ कुशीनगर।शहीद चंद्रभान चौरसिया की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बरवाराजापाकड़ खेल मैदान में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले धावकों के दल ने सूर्यमन्दिर से शहीद के समाधिस्थल तक मशाल यात्रा निकाली। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित मशाल दौड़ में तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर परिसर में पत्रकार विनय राय, एसएचओ संजय कुमार, जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ल आदि ने आरती से प्रज्ज्वलित मशाल धावकों को सौंपी।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान, जिला प्रशिक्षक जेपी रावत, दलनायक अरविंद उर्फ भीम भारती के संयोजकत्व में 51 धावकों का दल तुर्कपट्टी बाजार, नोनियापट्टी होते हुए मठिया पहुंचा। यहां एडवोकेट अखिलेश तिवारी,पत्रकार अजिताभ तिवारी, त्रिलोक मिश्र, विनोद वर्मा, दीपक सिंह, सुनील चौरसिया, नेतृत्व में युवकों ने धावकों पर पुष्प वर्षा की व जलपान कराया। इसके उपरांत मशाल यात्रा बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में पहुंची जहां से मशाल यात्रा में 31धाविकाएं शामिल के धावक दुमही स्थित समाधिस्थल पंहुचे।

इस दौरान मुकेश यादव, प्रिंस पांडेय, खुशहाल चौहान, कृष्णा यादव, सोहन यादव, नवनीत पासवान, रवि कुमार, करन कुमार, अर्जुन, संदीप, मुकेश, किट्टू, अजय मौर्य, सरिता निषाद, काजल शर्मा, नेहा कुशवाहा, ज्योति कुमारी, गौरी चौहान, सानिया खातून, रिया चौहान आदि धावक शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking