कुशीनगर। सोशल मीडिया पर दुर्घटना में घायल सिपाही की मृत्यु को लेकर प्रसारित की जा रही खबर को कुशीनगर पुलिस ने पूरी तरह असत्य, भ्रामक और अफवाह बताया है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में घायल आरक्षी की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि घायल आरक्षी के सभी महत्वपूर्ण वाइटल्स (Vitals) सामान्य एवं स्थिर हैं। उनका चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबर प्रसारित किया जाना पूरी तरह भ्रामक है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की खबर या अफवाह को प्रसारित न करें। गलत सूचना फैलाने से अनावश्यक भ्रम और अफवाह की स्थिति पैदा होती है।
वहीं, पूरे प्रकरण को लेकर थाना तरयासुजान में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील—अफवाहों पर ध्यान न दें
कुशीनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी खबर की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे साझा न करें। घायल आरक्षी की मृत्यु संबंधी खबर पूरी तरह फर्जी है और उनके स्वास्थ्य को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…