News Addaa WhatsApp Group

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 12, 2025  |  5:56 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक सोशल मीडिया पर व्यक्तियों,महिलाओं इत्यादि के प्रति अपशब्द का प्रयोग करते हुए कमेंट करने व अश्लीलता फैलाने वाले आरोपी शैलेन्द्र प्रताप उर्फ हिमालय एडवोकेट के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अहिरौली बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति शैलेन्द्र प्रताप उर्फ हिमालय एडवोकेट पुत्र दधिबल निवासी चिलुआ थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यक्तियों,महिलाओं इत्यादि के प्रति अपशब्द का प्रयोग करते हुए कमेंट करने व अश्लीलता फैलाने का मामला प्रकाश में आया था।

इस संदर्भ में थाना अहिरौली बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 120/2025 धारा 352 भारतीय न्याय सहिंता व 67 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी शैलेन्द्र प्रताप उर्फ हिमालय एडवोकेट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी शैलेन्द्र प्रताप उर्फ हिमालय एडवोकेट का एक विस्तृत आपराधिक इतिहास है।इसके विरुद्ध थाना अहिरौली बाजार व थाना कोतवाली हाटा पर पूर्व में भी कुल 12 अभियोग पंजीकृत है एवं गुण्डा अधिनियम में भी कार्यवाही की गयी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे कांस्टेबल धर्मेन्द्र विजय कुमार चालक हेड कांस्टेबल दिनेशचन्द्र यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking