News Addaa WhatsApp Group

सपही टड़वा में अतिक्रमण पर कार्यवाही, पक्की दीवार गिराई गई

सुनील नीलम

Reported By:

May 6, 2025  |  5:54 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपही टड़वा में अतिक्रमण पर कार्यवाही, पक्की दीवार गिराई गई
  • राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में हटाया गया अवैध निर्माण
  • अतिक्रमणकर्ता को कई बार दी गई थी चेतावनी

तुर्कपट्टी। उपजिलाधिकारी तमकुहीराज के निर्देश के तहत ग्राम सपही टड़वा स्थित गाटा संख्या-958 की झाड़ियों और जंगल की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्यवाही राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में की गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

अतिक्रमणकर्ता ने सरकारी भूमि पर झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिया था और फिर झोपड़ी के भीतर पक्की दीवार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राजस्व विभाग द्वारा कई बार अतिक्रमणकर्ता को निर्माण कार्य रोकने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने इन चेतावनियों की अनदेखी की और निर्माण कार्य जारी रखा। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और बुलडोजर की मदद से पक्की दीवार को गिरा दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी राय, हल्का लेखपाल खालिद सिद्दीकी, यशपाल सिंह और कमरुज्जमा अंसारी मौके पर उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि अतिक्रमणकर्ता भविष्य में पुनः निर्माण कार्य करता है, तो उसे पूरी तरह से बेदखल कर दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें, अन्यथा इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking