News Addaa WhatsApp Group

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 116 छात्रों को दिया गया खेल ड्रेस

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 29, 2024  |  7:01 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 116 छात्रों को दिया गया खेल ड्रेस
  • प्राथमिक विद्यालय राय पट्टी चाफ में हुआ आयोजन
  • विद्यालय के छात्रों में खेल के प्रति लगाव को बढ़ाने क३ हो प्रयास : बीईओ

दुदही। केंद्र सरकार ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए वर्ष 2012 में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत की गई थी। इस दिवस का आयोजन न सिर्फ मेजर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी अपितु विद्यालय के छात्रों में खेल के प्रति लगाव को भी बढ़ाएगा।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

यह बातें दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय ने कही। वह गुरुवार को विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय राय पट्टी चाफ में आयोजित खेल दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद की जीवनी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा 116 छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए खेल किट (ड्रेस) का बीईओ व अन्य अतिथियों ने छात्रों में वितरण किया। समारोह को प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, प्राशिसं के मंत्री रामनिवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, जूशिसं के मंत्री योगेंद्र शर्मा, ओपी सिंह आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा, राजकुमार राय, राजेश यादव, अमित कनौजिया, राजेश कुमार, पुण्यप्रकाश गिरी, रवीश कुमार, शमसुद्दीन अंसारी, मुनौव्वर अली, राजेश प्रसाद, एआरपी अनिल सिंह, नरेन्द्र मिश्र, अखिलेश सिंह, अजीत तिवारी, अंकुर प्रजापति, अनंत कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking