खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रिया बसंतपुर के टोला झाझवा में बुधवार की सुबह जहरीले सर्प के डसने से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, झाझवा टोला निवासी कयामुद्दीन की सात वर्षीय पुत्री लाडो घर के सामने दरवाजे की सीढ़ी पर बैठी थी। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लाडो ने दम तोड़ दिया। चार भाइयों की इकलौती बहन लाडो की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…