News Addaa WhatsApp Group Join करें

सरफिरे बेटे ने मां और पत्नी का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 12, 2026  |  7:45 PM

374 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरफिरे बेटे ने मां और पत्नी का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट  WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक शराबी पुत्र ने बहुत ही बेरहमी से अपनी मां और पत्नी को पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मिली जानकारी के मुताबिक सिकन्दर पुत्र स्व: बनवारी गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी परसा सोमवार की सुबह 8 बजे सिमेन्ट के जमावट से प्रहार कर अपने और पत्नी का सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बीते सोमवार की सुबह मां रूना देवी उम्र 60 वर्षीय, प्रियंका देवी उम्र 28 वर्षीय निवासी परसा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर अपने छत के उपर बैठी हुई थी।

उसी बीच सिकन्दर वहां पहुंचा और उसके पत्नी के बीच कहा सूनी हुई। तभी वही छत पर सिंमेट की जमावट से पत्नी सर पर पटक दिया। पत्नी को बचाने गई मां रूना देवी को भी उसी पत्थर से दोनों के सिर को बेरहमी से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह, फोरेंसिक टीम से श्री प्रकाश राय, थानाध्यक्ष प्रविन्द राय स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने आरोपी की बहन प्रतिमा देवी के तहरीर के आधार पर आरोपी की विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रविन्द राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking