News Addaa WhatsApp Group

सरसों व गेहूं के बीज शोधन / भूमि शोधन विधि करें अनुसार

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 30, 2024  |  7:10 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरसों व गेहूं के बीज शोधन / भूमि शोधन विधि करें अनुसार

पडरौना/कुशीनगर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 मेनका ने सरसों एवं गेहूँ मे लगने वाले कीट/रोग की रोकथाम हेतु किसान भाईयों को विधियों से बीज एवं भूमि शोधन हेतु उपायों के क्रम में बताया कि *सरसों*- हेतु सफेद गेरूई और तुलासिता रोग की रोकथाम हेतु मेटालेक्सिल 35 प्रतिशत डब्ल्यू एस की दो ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज की दर से शोधित करें।
*अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा* रोग के नियंत्रण के लिये थीरम 75 प्रतिशत डब्ल्यू एस की 2.5 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज की दर से शोधित करें।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

सफेद रोली एवं मृदुरोमिल आसिता: रोग की रोकथाम हेतु कार्बोक्सिन + थीरम की 3 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम की दर से शोधित करें।

गेहूँ का अनावृत्त कंन्डुआ एवं करनाल बन्ट एक बीज जनित रोग है इसके रोकथाम हेतु ट्राइकोडर्मा बायोपेस्टिसाइड की 2.5 किलोग्राम मात्रा को 60 से 75 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर भूमिशोधन करें तथा 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा बायोपेस्टिसाइड को प्रति किलोग्राम की दर से शोधित करें। रसायनिक उपचार हेतु कार्बान्डाजिम 50 प्रतिशत डब्ल्यू पी० की 2 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज की दर से शोधित करने से उक्त बीमारी का प्रकोप नही होता है।

गेहूँ में दीमक से बचाव हेतु 4 कुन्टल नीम की खली प्रति एकड़ की दर से बुआई से पूर्व खेत में मिलाने से दीमक के प्रकोप में कमी आती है। सफेद गिडार एवं कटवर्म तथा दीमक के नियंत्रण हेतु बायोपेस्टिसाइड व्यूवैरिया वैसियाना की 2.5 किलोग्राम मात्रा को 60 से 75 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर भूमिशोधन करें।

संबंधित खबरें
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास

तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…

छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking