News Addaa WhatsApp Group

सरस्वती ग्रुप आफ कालेज युवाओं के कैरियर को लेकर तत्पर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 16, 2025  |  7:00 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरस्वती ग्रुप आफ कालेज युवाओं के कैरियर को लेकर तत्पर

खड्डा/कुशीनगर। सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में खड्डा तहसील अंतर्गत नौरंगिया स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय बुधवार को माइक्रो फाइनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिटकेयर के सौजन्य से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। 226 युवाओं ने ब्रांच मैनेजर, क्रेडिट ब्रांच मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव , एकाउंटेंट आदि विभिन्न पदों हेतु आवेदन किया। इंटरव्यू के आधार पर 69 युवाओं का विभिन्न ब्रांच में जॉब हेतु चयन किया गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

नौरंगिया स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय के परिसर में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन समाजसेवी सोनू दानिया द्वारा किया गया। कंपनी के एच.आर रोहित मिश्र ने बताया कि इस भर्ती अभियान में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत गृह जनपद या निकटवर्ती अन्य जनपद में नियुक्त किया जाएगा लगनशील एवं परिश्रमी युवा शीघ्र प्रोन्नत होंगे। इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने कहा कि युवाओं को चुनौतियों से नहीं डरना चाहिए। तत्परता, सीखने की ललक और परिश्रम से युवा कैरियर में आगे बढ़ सकते हैं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ ही राष्ट्र की उन्नति में भी योगदान कर सकते हैं।

आयोजन में प्रमुख रूप से अविनाश कुमार, सुमित गुप्ता, मोहित नटराज, आनंद कुशवाहा, कलामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking