News Addaa WhatsApp Group

सरस्वती ग्रुप की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 6, 2025  |  8:01 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरस्वती ग्रुप की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
  • 415 मरीजों का हुआ परीक्षण, वितरित की गई दवाई

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील अंतर्गत पड़री मेहंदिया ग्रामसभा में समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे के नेतृत्व में शनिवार को आमजन हेतु निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैंप में गोरखपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार सिंह की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

शिविर में कुल 415 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। इस अवसर पर आमजन की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन दूबे ने आगंतुक सभी व्यक्तियों के लिए जलपान का भी प्रबंध कराया।

शिविर में प्रमुख रूप से मारकण्डेय सिंह, धनपाल गौतम , राजेश्वर यादव, सतीश मद्धेशिया, मंटू यादव, दिलीप गुप्ता, इम्तियाज शाह, मीना कुमारी, धर्मेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking