News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: CM योगी का सख्त एक्शन! पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD को किया निलंबित!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 19, 2021  |  10:32 AM

1,186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: CM योगी का सख्त एक्शन! पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD को किया निलंबित! WhatsApp
Responsive image

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर रहे. जहां उनका सख्त तेवर देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने जहां विकास कार्यों का जायजा लिया तो वहीं पुर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्य में लापरवाही पर एमडी सरोज कुमार  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मामला यहीं नहीं रुका, मुख्यमंत्री योगी ने जल निगम के चीफ इंजीनियर और नगर आयुक्त को भी हालात में सुधार करने के सख्त निर्देश दिये हैं.
मुख्यमंत्री वाराणसी के विकास कार्यों को हमेशा गम्भीरता से लेते हैं. यही कारण है कि वो अक्सर ही वाराणसी का दौरा करने आ जाते हैं और खुद विकास कार्यों का समीक्षा बैठक कर जायजा लेते हैं. इसके साथ ही वह खुद योजनाओं का जायजा लेने के लिए मौके पर जाते हैं. हर बार की तरह इस बार भी सीएम योगी वाराणसी दौरे पर विकास कार्यों का जायजा ले रहे थे, लेकिन इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सरोज कुमार बैठक में नदारद रहे, जिसके कारण उनके ऊपर कार्यवाही की गई.
कार्रवाई का सबसे बड़ा कारण बैठक में अनुपस्थिति नहीं रहना था, बल्कि वाराणसी में इन दिनों बिजली कटौती अपने चरम पर है. लगातार बिजली के पोल फॉल्ट शहर में जारी है, जिससे घंटों की कटौती की जा रही है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी थी. इसी को लेकर के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सरोज कुमार को बैठक में बुलाया गया था, लेकिन जब वह बैठक में नहीं आए तो उन्हें मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया.
मुख्यमंत्री का सख्त तेवर यहीं नहीं रुका, गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश में पूरा बनारस जलमग्न हो गया था. इस मुख्यमंत्री ने जल निगम के चीफ इंजीनियर के साथ ही नगर निगम के आयुक्त को भी शख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो उनके ऊपर भी गाज गिर सकती है.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking