कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की झाड़ू लगाते अथवा सफाई करते फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर अब गुरुजनों की फजीहत नहीं होगी। शासन ने स्वच्छता अभियान में बच्चों को भी सहभागी बनाने का निर्देश दिया है। स्कूलों में नियमित 15 मिनट तक स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां रोज होंगी।
नई शिक्षा नीति अंतर्गत बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कौशल विकास, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्रदूषण व अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति संवेदी बनाने का प्रविधान किया गया है। सरकारी स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं बढ़ने के साथ अब स्वच्छता के कार्यों पर जोर होगा। दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन पर सरकार का पूरा फोकस है। इसलिए बच्चों में इसके प्रति लगाव व जागरूकता पैदा करने की पहल के तहत स्कूलों में स्वच्छता मुहिम शुरू करने की योजना बनाई गई है। सफाई अभियान में भाग लेने वाले बच्चों को शिक्षक प्रोत्साहित करेंगे। उनका मार्गदर्शन करते हुए स्वयं भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग करेंगे। स्कूलों में साफ-सफाई के लिए क्षेत्र का चिह्नीकरण व छात्रों के समूहों को कार्य का आवंटन भी शिक्षक ही करें
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…