बहराइच। सूबे में एक बार बहराइच जनपद फिर चर्चा में है। जनपद में हुये चार हत्या ने एक बार पुलिस को चैलेंज कर दिया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदया ने इसका खुलासा करने के लिये संकल्प लेते हुये एक टीम गठित किया, जिसका कमान इन्काउन्टर स्पेसलिस्ट सीओ कमलेश सिंह के हाथों देकर खुद मॉनिटरिंग की थी,जिसका नतीजा सफल आवरण टीम द्वारा किया गया,जिस टीम को शाशन द्वारा एक लाख रुपये का ईनाम दे कर हौसला अफजाई की गई थी। फिर क्या आज जागरूक लोगो द्वारा खुलासा करने वाली टीम को जगह -जगह समान्नित किया जा रहा है।
इस क्रम में तहसील कैसरगंज परिसर में कैसरगंज नागरिक परिषद द्वारा अभिवादन समारोह का अयोजन किया गया। समारोह में कैसरगंज नागरिक परिषद के सदस्यों श्री संदीप सिंह बिसेन ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज, श्री कौशलेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान कैसरगंज, श्री परमजीत सिंह वरिष्ठ समाज सेवी, श्री मनीष श्रीवास्तव वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फखरपुर हत्याकांड के सफल अनावरण किए जाने के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच व अनावरण करने वाली सीओ कमलेश सिंह की पूरी पुलिस टीम को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर संम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त लाडली प्रसाद वर्मा गायत्री परिवार गायत्री जी द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में प्रतिमा भेट की गई तथा श्री फिरोज हसन साजू जी के द्वारा चांदी धातु के गणेश लक्ष्मी भेट किए गए व श्री अज्जन पूर्व प्रधान सौगहना द्वारा 1100/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुलिस टीम को संम्मानित कर टीम का उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महोदय कैसरगंज, स्थानीय ग्राम प्रधान व संम्मानित जनता के लोग भी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…