News Addaa WhatsApp Group Join करें

07 मई को दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आएंगे गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री संजय सिंह गंगवार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2022  |  4:46 PM

903 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
07 मई को दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आएंगे गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री संजय सिंह गंगवार
  • राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग का 07 मई को जनपद में आगमन
  • दो दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत विकास कार्यो की समीक्षा बैठक तथा अस्पताल व गेंहू क्रय केंद्र का करेंगे निरीक्षण

कुशीनगर। राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार 07 मई को दो दिवसीय जनपद में कार्यक्रम के तहत कुशीनगर आएंगे।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

इस दौरान वे विकास कार्यो का निरीक्षण, विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा/विभागीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में, तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, तहसील कार्यालय पड़रौना का निरीक्षण, गेहूॅ क्रय केन्द्र व ग्राम धर्मपुर बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का कार्यक्रम मा0 सांसद/विधायक सहित जनप्रतिनिधि गण व अधिकारियों की उपस्थिति में की जाएगी। दिनांक 08 मई 2022 को गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने सहित महात्मा बुद्ध परिनिर्वाण स्थली का निरीक्षण, अवध चीनी मिल ढांढा बुजुर्ग का निरीक्षण व समीक्षा बैठक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

प्राप्त प्रोटोकाल कार्यक्रम अनुसार मा0 राज्य मंत्री 07 मई को पूर्वान्ह 10 बजे सर्किट हाउस में आगमन पश्चात 10.30 बजे तक मा0 सांसद/विधायक/जनप्रतिनिधि गण के साथ बैठक/वार्ता करेंगे, तथा संगठन/ मा0 पूर्व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक/वार्ता,। कलेक्ट्रेट सभागार में 11.30 बजे से 01.00 बजे तक विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा/विभागीय बैठक जनपद स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ करेंगे। मा0 मंत्री जी अपरान्ह् 01.00 से 01.30 बजे तक संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे, 03.00 बजे से तहसील पड़रौना का निरीक्षण, एवं 04.00 बजे गेहूॅ क्रय केन्द्र (विशुनपुरा विपणन शाखा ) का निरीक्षण तथा रात्रि में ग्राम धरमपुर बुजुर्ग में चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मा0 मंत्री द्वारा दिनांक 08 मई को पूर्वान्ह् 09 .15 बजे गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तथा 09.35 बजे से महात्मा बुद्ध परिनिर्वाण स्थली का निरीक्षण एवं 10.45 बजे से अवध चीनी मिल ढांढा बुजुर्ग का निरीक्षण/विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 13.45 बजे कुशीनगर सर्किट हाउस से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking