News Addaa WhatsApp Group Join करें

15 दिन के भीतर हो रहा गन्ना मूल्य भुगतान, ज्यादा से ज्यादा गन्ने का बुवाई करे किसान:अरविंद कुमार जीएम

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 26, 2024  |  6:04 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
15 दिन के भीतर हो रहा गन्ना मूल्य भुगतान, ज्यादा से ज्यादा गन्ने का बुवाई करे किसान:अरविंद कुमार जीएम WhatsApp
Responsive image

अहिरौली/बाजार कुशीनगर। सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र के खोठ्ठा के सेमरौना टोले पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस गोष्ठी में पिपराईच चीनी के जीएम अरविन्द कुमार ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई गन्ना बुआई को बढ़ावा दे के अपने फसलों से दुगना से अधिक कमाई कर यहां के किसान भी जाट किसानों की तरह ट्रकों व लक्जरी गाड़ियों के मालिक बन सकते हैं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

चीनी मिल से गन्ना बुआई को बढ़ावा देने के लिए प्रेशमड खाद ,दवा, कृषि यंत्र आदि अनुदान पर दे रहा है।15 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान भी किया जा रहा है। गन्ना अब नकदी फसल बन गयी है।जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चन्द्र यादव नें कहा गन्ने की वैज्ञानिक व सहफसली खेती करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान किसानों की तरह यहां का किसान माला माल हो सकता है ।और ज्यादा खुशहाल बन सकता है। अन्य फसलों के सापेक्ष गन्ने की सहफसली खेती कर दो गुना से अधिक कमाई भी किया जा सकता है। गन्ना ही एक ऐसी फसल है जिसमें सूखा बाढ़ जैसे आपदाओं का खतरा नहीं के बराबर होता है। जबकि धान, गेहूं आदि फसलों के पैदावार में बीज निकलना भी कठिन होता है।गन्ना एक बार बोकर तीन फसल काट सकते हैं।बसंत कालीन गन्ना बुआई के साथ प्याज, भिंडी, लोबिया आदि की खेती करने से जहां गन्ने का लागत मूल्य मुफ्त हो जाएगा।उपज बढ़ेगा।तथा गन्ने में लगने वाले कीटाणु भी नहीं लगेगा।वरिष्ठ गन्ना अधिकारी सुनील यादव नें कहा की मृदा परीक्षण के साथ कृषकों को फसल चक्र अपनाने तथा गहरी जुताई करने की सलाह दी‌।

किसानों के मांग के सापेक्ष गन्ने की नयी प्रजाति की उन्नतशील बीज जैसे को.0118 ,98014,को.शा.8272 8279,आदि चीनी मिल द्वारा दिया जा रहा है।नई किस्मों की बुआई कर बेहतर उपज लिया जा सकता है।इस दौरान विकास तिवारी अमित शर्मा, उत्कर्ष ,संतोष सिंह ,रंगी लाल ,पुरुषोत्तम, धूरू,रामदवन सहित अन्य किसान भाई मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking