सुकरौली/ कुशीनगर। ( चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट 🙂 नगर पंचायत सुकरौली के जोल्हनिया से भेड़िहारी मार्ग पर जोगीवीर के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार की अज्ञात वाहन की ठोंकर से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विक्रम पटेल पुत्र सूरज पटेल उम्र 28 वर्ष वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर के रूप मे हुई।इस हादसे मे बाइक चालक को गंभीर चोट लगने के साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकरपोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बताते चले विक्रम पटेल को मंगलवार की देर शाम सुकरौली से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने जोगीवीर के पास ठोंकर मार दी। जिससे बाइक चालक को सिर मे गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…