News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: प्रशासन चला जनता के द्वार मे एसडीएम ने सुनी जनता की फरियाद

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 26, 2023  |  6:57 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्रशासन चला जनता के द्वार मे एसडीएम ने सुनी जनता की फरियाद

अहिरौली बाजार/कुशीनगर । सुकरौली विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत हरपुर सुक्खड़ में मंगलवार को हाटा के उप जिलाधिकारी हीरालाल ने ग्राम प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव मे चौपाल लगा कर जनता की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण का निर्देश संबंधित को दिया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

सरकार की मंशा के अनुसार हरपुर सुक्खड गांव में आयोजित रहे ग्राम चौपाल में उप जिलाधिकारी के सामने ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखें जिनको गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उन्होंने उसके निस्तारण का निर्देश दिया।उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना ही हमारा दायित्व है इसलिए कल्याणकारी योजनाओं से कोई वंचित न रहे इसके लिए ग्राम सभा स्तर पर ग्राम चौपाल लगाया जा रहा है और प्रशासन जनता के द्वार पर चलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कर रहा है।ऐसी स्थिति में सरकार के मंशा के अनुसार काम करके हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आम जनता को जागरुक कर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाना चाहिए गांव में कोई भी व्यक्ति वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,किसान सम्मान निधि से वंचित है तो इसका संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई कर अवगत करावे।

इस अवसर पर हाटा के तहसीलदार धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती कुंती देवी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू तिवारी,कानूनगो एवं लेखपाल हरिशंकर सिंह,रामानंद प्रसाद,राकेश लाल श्रीवास्तव,इसहाक अली,बीडीसी मधई गोंड प्रदीप तिवारी,सचिन तिवारी सहित ग्राम पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking