News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पी.एम.श्री विद्यालय जेहली टोला (सुबुधिया खुर्द) में धुम धाम से हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 18, 2024  |  12:51 PM

122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पी.एम.श्री विद्यालय जेहली टोला (सुबुधिया खुर्द) में धुम धाम से हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

सुकरौली/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम सभा सुबुधिया खुर्द में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित पी.एम.श्री विद्यालय जेहली टोला में सत्र 2023-24 का वार्षिक उत्सव बहुत ही धुम धाम से मनाया गया है।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुआ उसके बाद स्वागत गीत और नन्हे मुन्ने बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, उनका प्रस्तुति इतना बेहतर था कि वहां उपस्थित समस्त दर्शक गणों के द्वारा तालिया की बारिश की गयी।
कार्यक्रम में राष्ट्र प्रेम,अशिक्षा, भ्रुण हत्या जैसी विषयों पर आधारित एकांकी,गीत और नृत्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के व्दारा बेहतरीन प्रस्तुति दिया गया।
विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित सुकरौली ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने छात्रों के प्रत्येक दिन विद्यालय आने के लिए तथा अभिभावकों को प्रत्येक दिन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि के रुप में हाटा तहसीलदार ने बच्चों के प्रस्तुति का बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त किया तथा निपुण छात्रों को रिपोर्ट कार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया।
विशेष अतिथि के रूप में प्रोफेसर टीचर एंड नान टीचिंग इम्प्लाइज (प्रोटान) कुशीनगर की जिलाध्यक्ष रेखा रामचंद्रन, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकुमार सिंह और ब्लाक मंत्री मनोज मिश्रा, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री डा.अबूलैश अंसारी,प्रा.वि.भगवानपुर बुजुर्ग और पैसापुर के प्रधानाध्यापक क्रमशः सुनील कुमार‌ और‌ ममता सिंह तथा ए.आर.पी.श्री मानवेंद्र तिवारी‌ और नरेंद्र पाण्डेय तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीतलाल व प्रधान पुत्र सुनील कुमार जी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिका श्रीमती राहिला अंजुम, कुसुमलता, सुषमा मिश्रा,अर्चना राय,अन्जू गुप्ता, विजय कुमार भारती, सुशिल देवी,रिंकी यादव ने बहुत ही परिश्रम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अनीश्वर कुमार पाण्डेय जी ने किया तथा कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन सहायक अध्यापक विजय कुमार भारती जी ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking