सुकरौली/कुशीनगर।पिछले कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है।समय से सड़कों की मरम्मत ना होने, साथ ही नालो और नहरों के किनारों पर मेड़बन्दी का उचित व्यवस्था ना होने से जान माल का खतरा भी लगातार बढ़ सकताहै।
ऐसा ही एक मामला सुकरौली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा मोहनपुर चौराहे के किनारे से बहने वाले नाले का हैं।लगातार हो रही बारिश से नाले के किनारे की सड़क टूट गई है जिससे सड़क का कटान लगातार हो रहा है।कटान के कारण हो रही बारिश में लालबचन चौधरी(65वर्ष) जो एक गुमटी रखकर अपनी जीविका चलाते हैं, नाले में गिर गई।जिससे गुमटी में रखा सामान नाले में बह गया।ग्राम प्रधान उदयभान सिंह ने बताया कि लगातार कटान और सड़क मरम्मत कार्य समय पर नही हुआ तो किसी दिन बड़ी घटना घट सकती हैं।सुबह ग्राम प्रधान उदयभान सिंह, सनी सिंह, सोनू चौधरी, प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोगों की सहायता से गुमटी को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया किन्तु सफलता नही मिली।समाचार लिखे जाने तक गुमटी नाले के एक किनारे पर है।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…