अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित सेन्दुआर अहिरौली बाजार में संचालित देवेन्द्र एजुकेशन सेंटर में अध्ययनरत कक्षा 10 और 12 के छात्रों का विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आर एम पी नेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंवर आरपीएन सिंह ने अयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त चांदनी को साइकिल प्रदान किया।इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने बताया कि छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए ताकि हम अपने जीवन में आगे बढ़ सके।विदाई समारोह में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई समारोह विद्यालयों की परंपरा रही है लेकिन इसके बाद आप जहां भी शिक्षा ग्रहण करें अपने जीवन में ऊंचाइयों को छूने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्नशील रहना है। शिक्षा के द्वारा हम समाज में लोगों को नई दिशा दे सकते हैं।तभी हमारा जीवन सार्थक हो सकता है। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि बालिकाएं आज बड़े-बड़े पदों को सुशोभित कर रही हैं आगे उच्च शिक्षा हेतु उन्हे आगे बढ़ना चाहिए। डी ई एजुकेशन सेंटर के संचालक देवेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।संस्था को नई तकनीक से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आर एम पी स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य राम प्रताप, दीनानाथ तिवारी, शिव शंकर यादव , बबलू सिंह, सम्राट सिंह हजरत अली निगम सर, राजकुमार, ओमप्रकाश, रमन श्रीवास्तव, सुरेंद्र मणि,सुदामा गिरि सहित छात्र छात्राएं,अभिभावक उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…