News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने दी जान

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 1, 2024  |  6:58 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने दी जान

सुकरौली/कुशीनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र की भगवानपुर बुजुर्ग निवासी अवधेश चौहान की पुत्री अनुपमा चौहान(रानी) 17 वर्षीय लड़की ने शोहदो की छेड़खानी से तंग आकर छत की रेलिंग से लटककर अपनी जान दे दी। लड़की के माता का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ गांव के ही दो लड़को द्वारा आए दिन स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करने के अलावा बार-बार फोन भी किया जाता था। उन लोगों के इस घिनौनी हरकत से मेरी बेटी काफी परेशान चल रही थी। जिसको लेकर हम लोगों द्वारा दो बार नंबर भी चेंज किया जा चुका है। उसके बाद भी उन सभो का छेड़खानी और फोन करने का सिलसिला जब नहीं रुक तो मेरे द्वारा 29 तारीख को थक हार कर लड़के के माता-पिता से शिकायत की गई। जो अपने लड़कों को समझाने के बजाय मेरे ही घर आकर गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने पर उतारू हो गए। जिसकी सूचना मेरे द्वारा पुलिस को भी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस नाम पता लिखकर चली गई।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

सुबह छत की रेलिंग से लटक रहा था शव

मृतका अनुपमा की माता ने बताया की सुबह 3:30 बजे जब मैं सो कर उठी और जंगले के रास्ते बाहर देखी तो छत की रेलिंग से कुछ लटकता हुआ नजर आया। मैं समझी छत पर डाला हुआ कपड़ा लटक रहा है लेकिन जब बाहर निकल कर देखा तो मेरी बेटी रस्सी के सहारे छत की रेलिंग से लटक रही है। मेरे द्वारा शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा हो गया आनन-फानन में इकट्ठा लोगों ने लड़की को छत के रेलिंग से नीचे उतार कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

शोहदों की हरकत से तंग आकर एक पढ़ी-लिखी लड़की अपने ही छत के रेलिंग से लटक कर जान दे दी गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भिजवाया। लड़की के पिता अवधेश चौहान द्वारा गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया गया है। लड़की का पिता का कहना है कि उसकी बेटी के मोबाइल नंबर पर बार-बार फोन करके प्रताड़ित किया जा रहा था ।जिससे तंग आकर मेरी बेटी ने अपनी जान दे दी।

इस विषय पर जब अहिरौली थाना अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नामजद रिपोर्ट मिली है। जांच का विषय है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वही एक दिन पहले हुए विवाद के बारे में अनिभिज्ञता जताई।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking