News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: महेश बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष…अखिल भारतीय व्यापार संघ के तत्वाधान में चुनाव सम्पन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 17, 2023  |  4:28 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: महेश बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष…अखिल भारतीय व्यापार संघ के तत्वाधान में चुनाव सम्पन्न
  • व्यापारियों के हितों के लिए हर समय तत्पर– चेयरमैन
  • अखिल भारतीय व्यापार संघ के तत्वाधान में चुनाव सम्पन्न

सुकरौली । शनिवार को कस्बे के एक मैरेज हाल में अखिल भारतीय व्यापार संघ चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत चैयरमैन ने व्यापारियों को बधाई देते हुवे सहयोग का आश्वासन दिया। सुकरौली नगर पंचायत अस्तित्व में आने के बाद शनिवार को नगर के व्यवसाइयों का बैठक हुआ।बैठक में नगर के व्यापारियों ने चुनाव के माध्यम से व्यापारी नेताओं को चुनने पर अपनी सहमति जताई।इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने अपनी अपनी दावेदारी किया। चुनाव में नगर के अलग अलग व्यवसाय से 251 व्यापारियों ने वोटिंग किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस दौरान महेश गुप्ता को 198 मत मिले जबकि शशि कश्यप को 53 मत मिले। इस चुनाव में महेश गुप्ता 145 मत से विजयी हुवे।इस दौरान चुनाव प्रक्रिया मतदान अधिकारी राजेश और दिलीप यादव के देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव सम्पन्न होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप ने निर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष महेश गुप्ता को बधाई देकर सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यवसाइयों के हर परिस्थिति में नगर पंचायत की ओर से पूरा सहयोग रहेगा।सभी व्यापारियों के सहयोग से सुकरौली नगर को आदर्श नगर बनाने का सपना ही साकार होगा।निर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि मेरे लिए व्यापार हित सर्वोपरि है।व्यापारियों के हित के लिए जो भी करना पड़ेगा हर संभव करूँगा।सभी का सम्मान की रक्षा करना और व्यापार नीतियों में सभी का सहभागिता लेकर समाज के लिए बेहतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही समिति का गठन कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया जाएगा।इस दौरान उदयनारायण,लक्की,प्रेमशंकर, चन्दन गुप्ता, दिनेश शर्मा,अशलम साह,दीनानाथ शर्मा,कृष्णा मद्देशिया सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking