सुकरौली/कुशीनगर। इस वर्ष दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले डांस प्रतियोगिता के सीजन 4 के विजेता शुभ कुमार भारती बने। जिन्होंने पुरस्कार के रुप में एक रेफ्रिजरेटर सहित कुछ नकदी ईनाम भी जीते।
बताते चलें कि दशहरा पर्व के अवसर पर्व नगरपंचायत सुकरौली में पिछले चार वर्षो से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। जिसमे ग्रामीण अंचल के कई प्रतिभावान युवा भाग लेते हुए डांस के माध्यम से अपने अंदर छिपी प्रतिभा का मंच से प्रदर्शन करते हैं। इसी कर्म में इस वर्ष की प्रतियोगिता में सुकरौली के रहने वाले शुभ कुमार भारती (उम्र 14वर्ष) पिता नंद कुमार भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पुरस्कार जीते। कई गानों पर मनमोहक प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही चमन उर्फ अनिकेत पुत्र श्रीराम ने भी तीसरा स्थान हासिल करके एक कूलर सहित नकद पुरस्कार जीता। लगातार हो रही बारिश में भी दर्शकों का जूनून देखने लायक था। लोग घंटों प्रतिभागियों के नृत्य का आनंद लेते रहें। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने में सुकरौली पुलिस प्रशासन की सहभागिता सराहनीय रही।
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…