News Addaa WhatsApp Group Join करें

शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने पर सिपाही पर तांडव का आरोप, एसपी ने किया दो सिपाहियों को तत्काल सस्पेंड

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 4, 2026  |  9:18 PM

2,759 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने पर सिपाही पर तांडव का आरोप, एसपी ने किया दो सिपाहियों को तत्काल सस्पेंड

कुशीनगर। जिले के कसया थाने में तैनात दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सिपाही उमाशंकर यादव देर रात एक ढाबा संचालक के घर पहुंचा और लड़की व शराब की मांग करने लगा। जब मांग पूरी नहीं हुई तो कथित तौर पर घर में घुसकर जमकर मारपीट की और उत्पात मचाया।
पीड़ित के अनुसार, सिपाही ने दबंगई दिखाते हुए परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, बगल में रहने वाली एक महिला को जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि करीब तीन घंटे बाद सुबह महिला को वापस उसके घर छोड़ दिया गया। इस दौरान परिवार दहशत में रहा।
पीड़ितों का यह भी आरोप है कि जाते समय सिपाही ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मामले को दबाने का प्रयास किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। एसपी ने आरोपित आरक्षी उमाशंकर यादव एवं आरक्षी महेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी कसया को सौंप दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता और आमजन के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्दी पर लगे इन गंभीर आरोपों ने एक बार फिर पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें क्षेत्राधिकारी की जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking