News Addaa WhatsApp Group Join करें

राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 9, 2026  |  6:46 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा WhatsApp
Responsive image

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में हाटा नगर में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कड़कती धूप के बावजूद महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।यात्रा में शामिल संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा का भाव प्रत्येक हिंदुस्तानी के भीतर मजबूत होना जरूरी है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र और धर्म की रक्षा का संकल्प लेगा, तभी मानवता की भी रक्षा संभव होगी। संगठन की ओर से लोगों को नशामुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीने के साथ राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और मानवता की रक्षा के लिए संकल्पित होने का संदेश दिया गया।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के संचालक शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में समाज में नशामुक्ति, चरित्र निर्माण और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया।यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन नशा, भ्रष्टाचार और अन्य सामाजिक बुराइयां आज भी समाज के लिए चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने देश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने और नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कड़ी धूप के बावजूद तिरंगा हाथों में थामे लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं और बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी ने यात्रा को विशेष बना दिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।राष्ट्रध्वज का सम्मान करना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

यात्रा में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह, प्रदेश सचिव अजय सिंह (गृह जनपद होने के नाते विशेष रूप से उपस्थित), संगठन के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मनोज मद्धेशिया सहित हेमंत, लड्डू, मनोज, विनय, कमलेश, विद्यावती, छाया, मीरा, रीता, विमल, संगीता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल रहे।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हाटा नगर में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking