News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई आयोजित

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 17, 2021  |  5:39 PM

875 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई आयोजित

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।राष्ट्र निर्माण में आगामी युवा पीढ़ी की सहभागिता विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास में खेल कूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान कही।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक सिंह तथा रंजना पासवान ब्लॉक प्रमुख सुकरौली भी उपस्थित होकर बच्चो का हौसला बढ़ाया ।कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि स्वागत के साथ ही खिलाड़ियों द्वारा परेड करते हुए आये हुए अतिथियों को सलामी देते हुए हुई ।खेलकूद की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 50 मी०, 100 मी०,200मी० तथा 400 मी० दौड़( बालक तथा बालिका ), रस्सी खींच, खो खो, आदि का आयोजन किया गया।जिसमें बालक वर्ग में क्रमशः विवेक कुमार, विशाल, अविनाश ,कुन्दन आदि प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया।वही बालिकाओ में जूही, खुशबू, किरन, अफसाना, ज्योति आदि प्रथम स्थान पर रहते हुए विजेता घोषित हुए।

उक्त कार्यक्रम में राजकुमार सिंह जिला मंत्री, हरीश चंद्र मिश्र, आशुतोष पांडेय, सुप्रिया त्रिपाठी,मनोज मिश्र, अबुलैस अंसारी,शिवरतन त्रिपाठी,रंजीत यादव, सुमन मिश्रा,रश्मि जैसवाल, सत्यनारायण सहित कई परिषदीय विद्यालयों के जूनियर तथा प्राथमिक के अध्यापक/अध्यापिकाएं अपने विद्यालय के बच्चो के साथ उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking