सुकरौली/कुशीनगर। अभी लूट की घटना को दो दिन भी नहीं बीते थे कि सुकरौली स्थित पीएनबी बैंक के पास से उच्चको ने कागज़ की गड्डी थमाकर 15 हज़ार रुपये ठगी करके फ़रार हो गए।
सुकरौली कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से सुकरौली निवासी छोटेलाल गुप्ता (उम्र 60 वर्ष) गुरुवार को लगभग 11 बजे बैंक से पैसा निकाल कर बाहर निकले। तभी दो उच्चके जिन्होंने अपना खाता नंबर भूलने की बात कहते हुए अपने पैसे को छोटेलाल के खाते में जमा करते हुए उनके द्वारा निकाले गए पैसे को लेने की बात के लिए निवेदन करने लगे। उच्चको ने थोड़ी दूर अन्य साथी के पास चलकर तीन लाख रुपये में से 15 हज़ार लेने की बात भी कही। साथी के पास जाने पर कपड़े में लिपटी गद्दी से एक दो हजार का नोट निकाल कर बाकी गड्डी उसे थमा दिया। छोटेलाल जब बैंक पर पहुच कपड़े में लिपटी नोट के जगह कागज़ की गड्डी देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचित करने के बाद दोनों उच्चको की काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कही अता पता नही चल सका।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…