सुकरौली/कुशीनगर । हाटा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर स्थित ढाढा नहर के पास गलत दिशा से आ रही बाइक की सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई दुर्घटना में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई व बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एनएचएआई के एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेज दिया।
घायलों में हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरईचा निवासी रामनेति सिंह व दो अन्य घायल युवक हाटा कोतवाली क्षेत्र के ही भड़कुलवा के पास शहबाजपुर गांव के निवासी बताये जा रहे हैं।
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…