News Addaa WhatsApp Group

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने परेड का किया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 1, 2021  |  11:08 AM

761 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने परेड का किया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कुशीनगर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ लगवाई गई तथा टोलीवार पुलिस ड्रिल कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थानों, पुलिस कार्यालय व अन्य शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा तथा बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर बारिश के मौसम के दृष्टिगत परिसर की साफ सफाई रखने व कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश दिए। जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, क्वार्टर गार्ड तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ सफाई करने का आदेश दिया गया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन पियूषकान्त राय, प्रतिसार निरीक्षक, तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking