News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज से सुशीला खेतान तो रामकोला से सुनीता देवी विजयी, देखे पुरी लिस्ट

Farendra Pandey

Reported By:

May 13, 2023  |  8:44 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज से सुशीला खेतान तो रामकोला से सुनीता देवी विजयी, देखे पुरी लिस्ट

कुशीनगर। नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुशीला खेतान पत्नी विजय खेतान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी ऊषा अग्रहरी को 2113 मतों से पराजित कर विजयी रहीं। वहीं रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी सतीश चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशा देवी को 529 मतों से पराजित कर विजयी रहीं। वहीं पुलिस व पीएसी बल के तैनाती और जिले के आला अधिकारियों का समय समय पर निरीक्षण के कारण मतगणना निष्पक्ष व शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशी व क्षेत्रीय विधायक का अबीर गुलाल व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किये।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

शनिवार को महावीर महाविद्यालय में नगर निकाय चुनाव का मतगणना भारी पुलिस बल व पीएसी के मौजूदगी में आला अधिकारियों के कुशल निर्देशन में निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतगणना के दौरान कही किसी भी प्रकार की विवाद व तनाव की खबर नहीं मिली, जिसमें नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सुशीला खेतान पत्नी विजय खेतान कुल 5390 मत मिला था वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी उषा अग्रहरी को 3277 मत मिले जिसमें भाजपा प्रत्यासी 2113 मतों विजयी रहीं। वहीं रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी सतीश चौधरी 11834 मत मिलें वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी आशा देवी को 11305 मत मिले,जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी 529मतों से विजयी रहीं। यह नगर निकाय चुनाव रामकोला का भाजपा के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा था क्योंकि विगत 15 बर्षो से भाजपा प्रत्याशी को हार मुहखनी खानी पड़ती रही,इतना ही नहीं विगत नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष तो दूर भाजपा का एक भी सभासद उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका। विजयी प्रत्याशियों ने अपने जीत का श्रेय जनता जनार्दन को देते हुए शीर्ष नेताओं का आशिर्वाद व कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड के सफल नेतृत्व को बताया। जबकि की क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड का कहना है कि यह जीत हमारी नहीं क्षेत्र की जनता व भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का देन है।
इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन व एसपी धवल कुमार जयसवाल उप जिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित आला अधिकारियों ने सतर्कता के प्रति के मद्देनजर समय समय पर मतगणना स्थल का जायजा लेते रहे‌।

नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों का अपडेट

नगरपालिका हाटा
सपा–रामानंद सिंह सैथवार

नगरपालिका कुशीनगर
भाजपा-किरन जायसवाल

नगरपालिका पडरौना
भाजपा-विनय जायसवाल

नगरपंचायत का अपडेट

नगरपंचायत खड्डा
भाजपा-संगीता वर्मा

नगरपंचायत कप्तानगंज
भाजपा-सुशीला खेतान

नगरपंचायत रामकोला
भाजपा-सुनीता देवी

नगरपंचायत मथौली
निर्दल-नवरंग सिंह

नगरपंचायत फाजिलनगर
निर्दल-शत्रुमर्दन शाही

नगरपंचायत सुकरौली
निर्दल-राजनेती कश्यप

नगरपंचायत छितौनी
निर्दल-अशोक निषाद

नगरपंचायत सेवरही
भाजपा-सोनिया जायसवाल

नगरपंचायत तमकुहीराज
भाजपा-जेपी गुप्ता

नगरपंचायत दुदही
बसपा–शायरा खातून

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking