News Addaa WhatsApp Group

स्व. मैनावती देवी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर बसडीला बुजुर्ग में होगा भव्य आयोजन जरूरतमंदों को वितरित होंगे कंबल व वस्त्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 3, 2025  |  4:31 PM

387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्व. मैनावती देवी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर बसडीला बुजुर्ग में होगा भव्य आयोजन जरूरतमंदों को वितरित होंगे कंबल व वस्त्र

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के विकास खंड सेवरही अंतर्गत ग्राम सभा बसडीला बुजुर्ग निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी संजय लाल श्रीवास्तव की पूज्य माता स्वर्गीय मैनावती देवी की चौदहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 दिसंबर को भव्य श्रद्धांजलि आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से ग्राम सभा बसडीला बुजुर्ग स्थित उनके निवास स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से संपन्न होगा।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी संजय लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण किया जाएगा। साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों एवं मीडियाकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिव्य सागर जी महाराज होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आकांक्षा मिश्रा (उपजिलाधिकारी, तमकुहीराज) और विनय जायसवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, पडरौना) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित नन्द किशोर मिश्र (पूर्व विधायक, भाजपा) करेंगे।

आयोजन को लेकर गांव व क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने व पुण्य के इस कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking