खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के वरवारतनपुर गांव में सोमवार को स्व.नगीना देवी पत्नी रामस्नेही राव की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अतिथियों संग परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में गरीबों एवं जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए।
वरवारतनपुर गांव निवासी वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी जयमंगल राव के निर्देशन में अपनी माता स्व.नगीना देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने उनके प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया इसके बाद आयोजित भोज में सभी ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रवीण राव, संतोष राव, अरुण राव, केन चेयरमैन संजय राव सहित परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…
हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…
कुशीनगर ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…